{"_id":"6a7302bf6d94da199c04288e","slug":"video-25-shathaya-karana-val-anaja-ka-paugdhatao-na-btaya-yapa-ka-ravanae-edaema-ka-thaya-shakayata-patara-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"25 शादियां करने वाले अनुज को पीड़िताओं ने बताया यूपी का रावण, एडीएम को दिया शिकायती पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 शादियां करने वाले अनुज को पीड़िताओं ने बताया यूपी का रावण, एडीएम को दिया शिकायती पत्र
सीतापुर। मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी ने 25 शादियां की हैं। उसे महाराष्ट्र व ग्रेटर नोएडा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को तीन पीड़िताओं ने चंद्रावल पहुंचकर खुद आरोपी अनुज की सम्पत्तियों की पड़ताल की। इसके बाद बुधवार को एडीएम आयुष चौधरी को शिकायती पत्र देकर संपतियों को जब्त करने की मांग की।
आरोपी अनुज को पीड़िताओं ने यूपी का रावण बताया है प्रयागराज निवासी एक पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में एक समाचार पत्र में अजय सिंह नामक शख्स का वैवाहिक विज्ञापन देखा। संपर्क करने पर अजय ने बताया कि वह मुंबई का निवासी है। रियल स्टेट का काम करता है। वर्ष 2014 में उसकी पत्नी की गले के कैंसर से मौत हो गई थी। उसका एक बेटा है, जिसके नाम अविरल सिंह है। इसके बाद उनसे शादी कर ली। वर्ष 2016 से 2018 तक सब कुछ ठीक चला। इस दौरान बेटे की इंजीनियरिंग के नाम पर आठ लाख नकदी, डायमंड रिंग, सोने के जेवर, स्मार्टफोन व अन्य सामान हड़पा। इसके बाद जून 2018 से धीरे धीरे संपर्क तोड़ दिया। वहीं, प्रयागराज निवासी पीड़िता ने भी अनुज पर अजय बताकर धोखे से शादी करने व 11 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया।
पैतृक जेवर भी ले गया। महाराष्ट्र निवासी एक पीड़िता ने बताया कि अनुज ने उनके साथ वर्ष 2019 में शादी की। इसके बाद 26 लाख रुपये लेकर भाग गया। पीड़िताओं ने बताया कि अनुज त्रिवेदी अपने पुत्र प्रखर को अविरल बताकर मिलवाता था। अनुज के हर अपराध में अविरल बराबर का भागीदार है। पीड़िताओं ने कहा कि वह डीएम से मिलकर यह मांग करेंगी कि इनकी सारी संपत्तियां सील की जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।