{"_id":"673c4d258342d3eda204dd78","slug":"video-gava-sa-nakalkara-jamata-ma-kaya-kama-caya-pata-aaya-eka-aaidaya-bthal-tha-kasama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गांव से निकलकर जोमैटो में किया काम, चाय पीते आया एक आइडिया... बदल दी किस्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गांव से निकलकर जोमैटो में किया काम, चाय पीते आया एक आइडिया... बदल दी किस्म
यूपी के सीतापुर में सेवता गांव निवासी पंकज घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए लखनऊ गए। वहां स्विगी और जोमैटो में डिलीवरी बाय का काम किया। लॉकडाउन में पंकज की नौकरी चली गई। घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था।
आर्थिक समस्याएं इस कदर हावी हो गई कि दो वक्त की रोटी के लाले पड़ने लगे। हजरतगंज में शर्मा जी की चाय पीते हुए कुल्हड़ का बिजनेस शुरू करने का आइडिया आया। सोशल मीडिया की मदद से कुल्हड़ बनाना शुरू कर दिया। अब इस कुल्हड़ की डिमांड ने पंकज की किस्मत बदल दी है। साल में दो लाख से अधिक कमाकर दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं।
सीतापुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सेवता गांव है। इस गांव में किसान के बेटे पंकज मौर्य पिछले तीन वर्षों से मिट्टी के डिजाइनदार कुल्हड़ बनाने का काम कर रहे हैं। इनके पिता गजोधर एक किसान है। इनकी मालियत हालत ठीक नहीं थी। पंकज बतातें है कि 2020 से पहले लखनऊ, हरियाणा व दिल्ली में प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे।
लॉकडाउन होने के कारण घर पर आकर रुक गए। इससे उनकी आर्थिक हालत और बिगड़ गई। 2021 में दोबारा प्राइवेट कंपनियों में काम शुरू किया। लखनऊ में एक चाय की दुकान पर चाय पीते हुए यह आइडिया आया क्यों ना हम भी कुल्हड़ बनाकर अपने घर पर रोजगार कर सकते हैं। फि र सोशल मीडिया यूट्यूब की सहायता से जानकारी हासिल की और कुछ रुपये इकट्ठा किए।
कुल्हड बनाने वाली आधुनिक मशीन खरीदा। जहां से मशीन खरीद वहीं से ट्रेनिंग प्राप्त की। उन्होंने बताया 2021 नवंबर से काम शुरू किया था। अब मैं अच्छा खासा कमा लेता हूं। मेरे साथ में पांच लोग और भी काम करते हैं। इस डिजाइन कुल्हड़ की डिमांड क्षेत्र में ही बहुत अधिक हो रही है। लोगों को आवश्यकता के अनुसार मैं उनको कुल्हड़ नहीं दे पाता रहा हूं। उन्होंने बताया खर्चा निकालकर साल में करीब दो लाख की बचत हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।