{"_id":"6afad11e123fdbe27e011052","slug":"video-home-based-self-census-begins-in-sitapur-family-details-can-be-registered-online-until-november-30-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में घर बैठे स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में घर बैठे स्वगणना शुरू, 30 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे परिवार का ब्योरा
सीतापुर में जनगणना के दूसरे चरण के तहत सोमवार से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। अब नागरिकों को परिवार का विवरण दर्ज कराने के लिए गणनाकर्मियों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और सदस्यों से जुड़ी जानकारियां खुद दर्ज कर सकेंगे। स्वगणना की यह सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।
डीएम प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्वगणना के दौरान नागरिकों को परिवार के सदस्यों के नाम, उम्र, लिंग, परिवार के मुखिया से संबंध, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, दिव्यांगता और प्रवास सहित सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके अलावा मकान का पता और डिजिटल नक्शे पर उसकी सही लोकेशन भी दर्ज करनी होगी। सभी जानकारियां भरने के बाद फॉर्म की जांच कर उसे सबमिट करना होगा।
स्वगणना के लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर अपनी पसंद की भाषा में परिवार का विवरण भरा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।