{"_id":"68988a643c4522cca8073672","slug":"video-satapara-ma-vata-magana-para-ma-llta-thava-mathara-ma-isapakatara-oura-parava-vathhayaka-ma-hata-taka-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में वोट मांगने पर मां ललिता देवी मंदिर में इंस्पेक्टर और पूर्व विधायक में हॉट-टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में वोट मांगने पर मां ललिता देवी मंदिर में इंस्पेक्टर और पूर्व विधायक में हॉट-टॉक
यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य स्थित मां ललिता देवी मंदिर परिसर में रविवार को पूर्व विधायक और इंस्पेक्टर के बीच हॉट-टॉक हो गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोमवार को नगर पालिका मिश्रिख में अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनूप गुप्ता के साथ पूर्व मंत्री रामपाल राजवंशी मंदिर पहुंचे हैं। इस दौरान इंस्पेक्टर पंकज तिवारी कह रहे हैं कि आप मंदिर में वोट नहीं मांग सकते हैं। केवल दर्शन करके यहां से निकल लीजिए। आप प्रत्याशी नहीं हैं।
इस पर अनूप गुप्ता ने कहा कि मैं दर्शन के लिए आया हूं। आप रोक नहीं सकते हैं। अगर, हम वोट नहीं मांग सकते हैं तो दूसरे दल के लोग कैसे वोट मांग कर रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा कि अंतिम चेतावनी देता हूं कि दर्शन कर चुके हैं। आप तत्काल यहां से निकल जाइए। पूर्व मंत्री दोनों लोगों को समझा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।