{"_id":"6a02fa25b85a03d65800d31e","slug":"video-video-satapara-ma-tarakatara-bika-ka-takakara-tha-yavaka-ka-mata-eka-ghayal-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीतापुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल
सीतापुर हरदोई मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना ग्राम करमसेपुर के पास हुई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
इमलिया सुल्तानपुर के ग्राम नटौरा निवासी कपिल (24 वर्ष) अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी में नेमिषारण्य के आरबगंज स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम बर्मी निवासी मोहित उम्र ( 20 वर्ष ) अपने साथी लवकुश (20 वर्ष) व अर्जुन (22 वर्ष) के साथ बाग में कीटनाशक का छिड़काव कर ट्रैक्टर-टैंकर से वापस गांव लौट रहा था। तभी सीतापुर-हरदोई मार्ग पर करमसेपुर के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मोहित तथा बाइक सवार कपिल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में घायल लवकुश को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने कपिल व मोहित को मृत घोषित कर दिया। घायल का उपचार जारी है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल। मौके पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।