{"_id":"675ae94a2273860abd0255d3","slug":"video-a-total-of-31-candidates-are-in-the-fray-for-various-posts-in-the-bar-elections-in-sonbhadra","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में बार चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में बार चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 31 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन नामांकन
सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2024-25 के लिए बृहस्पतिवार को 16 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। दो दिनों में कुल 31 नामांकन हुए हैं। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में हैं।कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के पद के लिए सात प्रत्याशी हैं। शेष पदों पर लगभग निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। 13 दिसंबर को पर्चा की जांच, वापसी और वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया था। इसमें 31 ने ही पर्चा दाखिल किया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए पुष्पा तिग्गा और संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए गीता गौर ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इस प्रकार से अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर प्रदीप देव पांडेय व संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे अखिलेश कुमार मिश्र व आशुतोष कुमार दुबे, महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय सूरज वर्मा ने पर्चा दाखिल किया है। वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए अशोक कुमार मिश्र, पुष्पा तिग्गा,प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, सुशील कुमार चौबे व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि 13 दिसंबर शुक्रवार को पर्चा की जांच, पर्चा वापसी के साथ ही वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 16 दिसंबर को मतदाता सूची का वितरण, 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।