{"_id":"6713eacf52a438f2a9007b9d","slug":"video-ash-became-a-cause-of-trouble-on-anpara-road-people-kept-passing-through-the-dust","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अनपरा मार्ग पर राख बनी परेशानी का सबब, धूल के बीच से गुजरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अनपरा मार्ग पर राख बनी परेशानी का सबब, धूल के बीच से गुजरते रहे लोग
औड़ी-शक्तिनगर फोरलेन पर शनिवार को राख ले जारी ट्रक का डाला खुल गया। इससे हाईवे पर गीली राख फैल गई। सड़क पर फैली राख दिन भर उड़ती रही। उसके बीच से गुजरते बाइक व साइकिल सवार फिसलते रहे।
शनिवार की सुबह शक्तिनगर से राख लेकर एक ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। लैंको काॅलोनी से आगे ट्रक का डाला पीछे से खुल गया। इससे ट्रक में भरा राख हाईवे पर फैल गया। गनीमत रही कि उस समय ट्रक के पीछे कोई वाहन नहीं था, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कुछ ही देर में फोरलेन के दोनों ओर सड़क पर राख की मोटी परत जम गई। इस दौरान कई बाइक व साइकिल सवार फिसलकर गिर गए। उन्हें हल्की चोटें भी आई हैं। सूखने के बाद राख हवा में उड़ रही थी। नेहरू चौक औड़ीमोड़ से लेकर अनपरा मोड़ तक हाईवे पर राख सहित धूल का गुबार उड़ रहा था। सूचना पर अनपरा नगर पंचायत ने जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से हाईवे के राख को हटवाया और हाईवे पर पानी छिड़काव कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।