{"_id":"6749ec65d09c0255a70162c8","slug":"video-in-sonbhadra-a-fire-broke-out-due-to-a-spark-from-threshing-ten-bigha-load-of-paddy-kept-in-the-barn-burnt","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में थ्रेसरिंग में निकली चिंगारी से लगी आग, खलिहान में रखा दस बीघा धान का बोझ जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में थ्रेसरिंग में निकली चिंगारी से लगी आग, खलिहान में रखा दस बीघा धान का बोझ जला
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में शुक्रवार को धान की थ्रेसिंग करते समय निकली चिंगारी से खलिहान में आग लग गई। खलिहान में रखा दस बीघे की धान की फसल के बोझ आग की जद में आ गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। रोरवा निवासी किसान संपूर्णानंद गुप्ता व प्रतीक गुप्ता का परिवार खेती पर निर्भर है। दस बीघे धान की फसल तैयार होने पर उसे कटवा कर खलिहान में रखा गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद थ्रेसिंग शुरू हुई। इससे निकली चिंगारी से पास में रखे धान के बोझ में आग लग गई। धुआं देखते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते खलिहान में रखा लगभग दस बीघा का धान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा दिलाने और कोन में फायर ब्रिगेड के वाहन का ठहराव कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।