{"_id":"675d92d310b35ed1cb03482c","slug":"video-lok-adalat-held-in-sonbhadra-92728-cases-settled-amount-of-more-than-1976-crore-rupees-deposited","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में लगी लोक अदालत, निस्तारित हुए 92728 मुकदमें, 19.76 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में लगी लोक अदालत, निस्तारित हुए 92728 मुकदमें, 19.76 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा
सोनभद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राधिकरण के लिए अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रवींद्र विक्रम सिंह ने जनपद न्यायालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 92728 मामले निस्तारित किए गए। वादों के निस्तारण के एवज में 19 करोड़ 76 लाख 97 हजार से अधिक की धनराशि जमा कराई गई।
लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भत्तो से संबंधित एवं सेवानिवृत्त परिलाभों से संबंधित विवाद, उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लंबित राजस्व वाद, अन्य सिविल वादों से संबंधित मामलों के साथ साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों को भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश के अदालत में एक मामला निस्तारित हुआ। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र सिंह की अदालत में कुल 14 मामले निस्तारित हुए। नरेंद्र बहादुर प्रसाद स्थायी लोक अदालत में 15 मामले निस्तारित हुआ। वहीं विशेष न्यायाशीध (पॉक्सो) अमित वीर सिंह की अदालत में दो मामले निस्तारित हुए। विशेष न्यायाधीश आबिद शमीम की न्यायालय में 13 मामले निस्तारित हुए। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू अर्चना रानी की अदालत में कुल पांच मामले निस्तारित हुए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक यादव की अदालत में कुल 1831 मामले निस्तारित हुए। इसी तरह से सिविल जज सीनियर डिविजन अमित कुमार ने 70 मामलों की सुनवाई करते हुए निस्तारित किए। इसी तरह से अन्य न्यायालयों में आए वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 92728 मामले निस्तारित हुए। इससे 19 करोड़ 76 लाख 97 हजार 882 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इस मौके पर डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा समेत अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।