{"_id":"6a21b137b00daae3930f0b57","slug":"video-minor-girl-sold-after-being-lured-rajasthan-under-pretext-birthday-party-couple-arrested-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन की पार्टी के बहाने राजस्थान ले जाकर बेच दी गई नाबालिग, प्रेमी युगल गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन की पार्टी के बहाने राजस्थान ले जाकर बेच दी गई नाबालिग, प्रेमी युगल गिरफ्तार; VIDEO
जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने वाराणसी, वहां से आगरा और फिर राजस्थान के व्यक्तियों से उसका सौदा करने के मामले में प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में मानव तस्करी रैकेट से जुड़े पांच और नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है। चार माह पुराने इस मामले में पीड़िता की भी बरामदगी करते हुए उसे माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
गत नौ फरवरी को राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे दंपती ने तहरीर दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को जन्मदिन मनाने के लिए वाराणसी ले जाकर गायब कर दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पीड़िता की तलाश में जुटी हुई थी। पिछले सप्ताह पता चला कि पीड़िता राजस्थान में है। जानकारी के आधार पर पहुंची टीम उसे वहां से ले आई। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि राॅबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में किराए का कमरा लेकर रह रही कोन थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी काजल उर्फ मंजू और उसका चुनार (मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के दुमदुमा का रहने वाला प्रेमी विपिन जन्मदिन मनाने के बहाने उसे वाराणसी ले गए। वहां से उसे दबाव बनाकर आगरा ले जाया गया। यूपी-राजस्थान सीमा से सटी जगह पर उसकी सौदेबाजी की गई और उसे राजस्थान में बेच दिया गया। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। गिरोह से जुड़े पांच और नाम सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।