Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : MNREGA employees protested at the District Magistrate's office in Sonbhadra expressed displeasure over not receiving honorarium
{"_id":"67334a4ee242e841510da6e3","slug":"video-mnrega-employees-protested-at-the-district-magistrates-office-in-sonbhadra-expressed-displeasure-over-not-receiving-honorarium","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मनरेगा कर्मचारियों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, मानदेय न मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मनरेगा कर्मचारियों का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, मानदेय न मिलने पर जताई नाराजगी
मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। इसके साथ ही समस्याओं के निदान की बात कही। जिलाध्यक्ष विनय पाण्डेय के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी उन्हें मानदेय न मिल पाने से उत्सव का माहौल फीका रहा। कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण उन्हें बच्चों की फीस, माता-पिता की दवा और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण मनरेगा कर्मचारी भूखमरी की स्थिति में आ गए हैं। कार्यालय आने-जाने में भी उन्हें कठिनाई हो रही है, जबकि कार्य को लेकर शासन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि 2015 से कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन अभी तक यह राशि पूरी तरह से खातों में जमा नहीं की गई है। इससे दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों के परिवार को लाभ से वंचित रहना पड़ता है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलम बंद हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।