{"_id":"67e163bcc0ef41aed50aacdd","slug":"video-people-who-went-for-a-walk-in-sonbhadra-heard-the-sound-of-a-baby-crying-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में टहलने निकले लोगों को आई बच्ची के रोने की आवाज, यात्री शेड में मिली लावारिस नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में टहलने निकले लोगों को आई बच्ची के रोने की आवाज, यात्री शेड में मिली लावारिस नवजात
वीआईपी रोड पर बने यात्री शेड में रविवार की शाम एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिली। उसे गोद लेने के लिए देर शाम तक कई दंपती पहुंचे। पुलिस की सूचना पर सोमवार को पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को लेकर चली गई। करीब साढ़े सात बजे नगर के व्यवसायी हरिओम गोयल की पत्नी ज्योति गोयल वीआईपी रोड पर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सड़क किनारे बने यात्री शेड में उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो शेड की बेंच के नीचे लगभग 10 दिनों की बच्ची पड़ी हुई थी। आसपास उन्होंने पूछा तो सभी ने जानकारी से मना कर दिया। इसके बाद ज्योति बच्ची को अपने साथ अपने घर ले आई और इसकी सूचना पुलिस को दी। बच्ची के मिलने की बात नगर में आग की तरह फ़ैल गई और उसे गोद लेने के लिए कई दंपती सुभाष चौराहा स्थित उनकी दुकान पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस की सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की तीन सदस्यीय टीम बच्ची को अपने साथ जिला मुख्यालय लेकर चली गई। टीम में सुपरवाइजर सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया, अंशु गिरी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।