{"_id":"69aec2fef4abae53f6074622","slug":"video-sambhav-diwas-no-complainants-came-to-four-municipal-bodies-only-ten-in-six-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"संभव दिवस पर चार निकायों में नहीं आया कोई फरियादी, छह में भी सिर्फ दस; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभव दिवस पर चार निकायों में नहीं आया कोई फरियादी, छह में भी सिर्फ दस; VIDEO
जिले के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में सोमवार को संभव दिवस पर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़ी कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। यहां दो शिकायतें प्राप्त हुईं। नगर पंचायत घोरावल में एक शिकायत दर्ज की गई। वहीं नगर पंचायत पिपरी में तीन, दुद्धी में दो, डाला में एक और अनपरा में एक शिकायत प्राप्त हुई। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा, चोपन, ओबरा और रेणुकूट में संभव दिवस के दौरान कोई फरियादी नहीं पहुंचा। सभी निकायों में प्राप्त शिकायतें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं, जिनका निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान सभासद अनवर अली, अशोक पटेल, मनोज चौबे समेत अन्य सदस्य और नगर पालिका कर्मचारी अजीत सिंह, विमलेश, रामविलास आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।