{"_id":"6733503fdd9d264af50afe3b","slug":"video-sensation-after-kidnapping-of-an-innocent-in-sonbhadra-khaki-caught-the-kidnappers-after-12-hours","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मासूम के अपहरण के बाद मची सनसनी, खाकी ने 12 घंटे बाद अपहर्ता पकड़े, बच्ची की बरामदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मासूम के अपहरण के बाद मची सनसनी, खाकी ने 12 घंटे बाद अपहर्ता पकड़े, बच्ची की बरामदगी
सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर में घर के बाहर खेल रही मासूम के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 12 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मासूम को भी बरामद कर लिया गया है। चारों अपहर्ता रॉबर्ट्सगंज के ही घसिया बस्ती के निवासी हैं।
रॉबर्ट्सगंज के अशोकनगर निवासी अतुल कुमार पटेल की भांजी अदिती (2) सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। घरवालों ने सीसी टीवी कैमरे को जांचा तो उसमें कुछ लोग बच्ची को अपने साथ लेकर जाते दिखे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की। मंगलवार की सुबह चुर्क तिराहा के पास से चार अपहर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से बच्ची को मुक्त कराया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पूछताछ में अपहर्ताओं की पहचान घसिया बस्ती निवासी लौंगी, प्रतिमा, उसका पति रवि कुमार और रिनवा कुमार के रुप में हुई। बच्ची का अपहरण कर चारों उसे बेचने की फिराक में थे। एएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।