{"_id":"670e69014081646afb0425db","slug":"video-unique-protest-by-sp-workers-in-sonbhadra-sp-workers-protested-by-lying-on-the-roads","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर लेटकर जताया विरोध, गड्ढ़ामुक्त सड़क की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर लेटकर जताया विरोध, गड्ढ़ामुक्त सड़क की मांग
सोनभद्र में सपा कार्यकर्ताओं ने सर्विस लेन और अन्य सड़कों की दुर्दशा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय के बाहर सड़कों पर लेटकर विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सोनभद्र की सड़कों की हालत जर्जर हो गई है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिससे आम जनता की जान को खतरा बना हुआ है। मौजूदा सरकार और स्थानीय विधायक इस स्थिति पर चुप हैं। खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं, जबकि इसी रास्ते से जिले के आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी गुजरते हैं। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि चारों तरफ सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। खासकर आदिवासी इलाकों में सड़कें बेहद जर्जर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।