{"_id":"6a21b12c8f94ff09510a15db","slug":"video-various-programs-held-until-june-21-mark-completion-of-12-years-of-central-government-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 21 जून तक होंगे विविध कार्यक्रम, VIDEO
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 से 21 जून तक जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों की बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी हंसराज विश्वकर्मा ने की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी, लाभार्थी संपर्क, स्वच्छता, पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से पोषण ट्रैकर और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसे एप का प्रभावी संचालन होगा। लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद को 2099 स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। डीएम चर्चित गौड़ ने कहा कि अभियान को जिले में प्रभावी ढंग से संचालित कर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने और ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ जागृति अवस्थी समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।