{"_id":"6a82d38ad0bec88aef0ec40e","slug":"video-saltanapara-ma-natha-ma-dab-yavaka-ka-shava-bramatha-tarata-samaya-bhavara-ma-fasakara-dab-gaya-tha-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में नदी में डूबे युवक का शव बरामद, तैरते समय भंवर में फंसकर डूब गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में नदी में डूबे युवक का शव बरामद, तैरते समय भंवर में फंसकर डूब गया था
सुल्तानपुर में कूरेभार थाना क्षेत्र के बहादुर मठिया निवासी 19 वर्षीय सूरज वर्मा का शव सोमवार को नदी से बरामद कर लिया गया। वह रविवार शाम को नदी में डूबा था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव निकाला।
जानकारी के अनुसार, नील सहिया पुल की जांच के लिए सेतु निगम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस सूचना पर बहादुर मठिया गांव से लगभग 300 ग्रामीण भी वहां जमा हुए थे।
ग्रामीणों के मुताबिक, वापसी के दौरान शाम हो चुकी थी और वहां केवल एक ही नाव उपलब्ध थी। ऐसे में कुछ युवक नदी तैरकर पार करने लगे, जिनमें सूरज वर्मा भी शामिल था। अन्य लोग सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन सूरज किनारे पहुंचने से पहले भंवर में फंसकर डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाया, जिसके बाद युवक के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी देर तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया, जो अंधेरा होने तक जारी रहा। सोमवार को एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने सूरज का शव नील सहिया पुल के पास से बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि मृतक सूरज पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेरठ में रहता था और पांच दिन पहले ही अपने घर आया था। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। एसओ उपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।