{"_id":"67f91dafdf82992ab20a2d4d","slug":"video-saltanapara-ma-paraivata-sakal-ka-manamana-ka-khalfa-kagarasa-na-rajayapal-ka-lkha-patara-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सुल्तानपुर में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने राज्यपाल को लिखा पत्र
सुल्तानपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ निजी स्कूलों की मनमानी का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में लिखे गए पत्र में कहा गया है कि प्राइवेट स्कूल पूरी तरह से मनमानी पर उतर आए हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर अपनी बताई दुकानों से ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही फीस में भी मनमानी वृद्धि की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में अभिभावकों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में स्कूलों की यह मनमानी उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है। पार्टी ने इस आचरण को लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। पत्र में राज्यपाल से मांग की गई है कि वे इस मामले का संज्ञान लें और निजी स्कूलों के लिए फीस, किताबों और यूनिफॉर्म के संबंध में एक न्यायसंगत नियमावली तत्काल बनवाएं। इस पत्र पर विनोद राणा, असलम अंसारी, सिराज सिद्दीकी, सुनील सिंह चौहान, इमरान अहमद, प्रदीप सिंह कूरेभार, हरिराम वर्मा और धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं के हस्ताक्षर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।