{"_id":"676168207c97cdf90b01528a","slug":"video-sultanpur-sauutha-arab-sa-eka-maha-btha-ghara-lya-gaya-majathara-ka-shava-thavara-ka-naca-thabna-sa-ha-gaii-tha-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: सऊदी अरब से एक माह बाद घर लाया गया मजदूर का शव, दीवार के नीचे दबने से हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: सऊदी अरब से एक माह बाद घर लाया गया मजदूर का शव, दीवार के नीचे दबने से हो गई थी मौत
सुल्तानपुर जिले के सेमरीबाजार की जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर बिझुरी गांव निवासी युवक सऊदी अरब में काम करता था। वहां करीब एक माह पहले दीवार के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। करीब एक माह बाद मंगलवार को मृतक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
महमूदपुर बिझुरी निवासी माता प्रसाद (48) दो साल पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। माता प्रसाद वहां पर मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि एक महीना पहले सऊदी अरब में काम करते समय उनके ऊपर दीवार गिर गई थी। आसपास के लोग सऊदी के एक अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
घरवालों ने जिलाधिकारी से शव को भारत वापस लाए जाने की मांग की। काफी कवायद के बाद निजी खर्चे से मंगलवार को शव सऊदी अरब से घर पहुंचा। पत्नी निर्मला (45), बेटी प्रियंका (22) व शिल्पा (20) रो रोकर बेसुध हो गई। बेटा अभिषेक भी बेहोश हो गया। माता प्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। देर शाम उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।