{"_id":"6a4cb8558bb34714c908f0ed","slug":"video-video-saltanapara-ma-palsa-lina-ma-saema-na-ka-madalya-samakashha-palsa-na-kagarasa-sapa-natao-ka-kaya-hausa-arasata-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सुल्तानपुर में पुलिस लाइन में सीएम ने की मंडलीय समीक्षा, पुलिस ने कांग्रेस-सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सुल्तानपुर में पुलिस लाइन में सीएम ने की मंडलीय समीक्षा, पुलिस ने कांग्रेस-सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित दौरे से पहले जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सुबह से ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के आवासों पर पुलिस तैनात कर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया।वहीं,सपा के चार नेताओं को हिरासत में लेकर नगर कोतवाली ले जाया गया।
हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में समाजवादी पार्टी के शिवम पांडे,सपा नेता राजू चौधरी,कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा,समाजवादी पार्टी के वि.स अध्यक्ष गुफरान अहमद ,सपा मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद,अमरीश कांत गौतम,नौशाद कुरैशी और सुलतान खान शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी संभावित विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं। हालांकि,विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ा विरोध जताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंच चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। कुछ ही देर में वह अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे और इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस लाइन से लेकर जनसभा स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन की बाउंड्री के बाहर बड़ी संख्या में युवा मोबाइल फोन से मुख्यमंत्री के आगमन की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। वहीं, बारिश के बावजूद जनसभा स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है और मुख्यमंत्री के संबोधन का इंतजार कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।