{"_id":"68259b1f14a166939400581b","slug":"video-video-sultanpur-bhaii-ka-bcana-ka-le-talb-ma-katha-bhana-thana-ka-dabkara-mata-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Sultanpur: भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Sultanpur: भाई को बचाने के लिए तालाब में कूदी बहन, दोनों की डूबकर मौत
सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बबरही गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत से कोहराम मचा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बबरही गांव निवासी रामहित यादव कोलकाता में गाड़ी चालक हैं। उनके घर से 50 मीटर दूर पर एक तालाब है। बताया जा रहा है कि तालाब को गांव के ही रामबहादुर यादव ने मछली पालन के लिए ले रखा है। बृहस्पतिवार को तालाब में रामहित की भैंस डूबने लगी और भैंस को बचाने के चक्कर में उनका 12 वर्षीय पुत्र आदर्श यादव तालाब में कूद गया लेकिन तैराकी न आने के कारण वो डूबने लगा। दूर से भाई को डूबता देख बहन विनीता यादव (15) भी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई। दोनों को डूबता देख गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वो भी विफल हो गया और दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां नीलम यादव, भाई अजीत यादव (27), अनुपम (19) और पूजा (17) रो-रोकर बेसुध हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम के साथ एसओ विजय सिंह, एसडीएम जयसिंहपुर, शिव प्रसाद, लेखपाल लाल बहादुर श्रीवास्तव भी पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार को ढांढस बंधाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।