सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli Drinking water crisis deepens in Daidrauli village villagers struggling with water shortage protest

Karauli News: दैदरौली गांव में गहराया पेयजल संकट, पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: करौली ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 10:36 PM IST
Karauli Drinking water crisis deepens in Daidrauli village villagers struggling with water shortage protest

करौली जिले में हिंडौन क्षेत्र के दैदरौली गांव में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जल जीवन मिशन के तहत निर्मित ओवरहेड टंकी से शीघ्र जल आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे गांव वासियों में भारी नाराज़गी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में करीब तीन वर्ष पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक ओवरहेड पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब तक उससे जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: हाथों की मेहंदी देखती रही नई नवेली दुल्हन, फिर दूल्हे संग यमराज ने किया तलब, एक ही चिता...

गर्मी के मौसम में पानी की खपत लगातार बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई न होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे उनका जीवन कठिन होता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टंकी से जलापूर्ति शुरू की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और पेयजल संकट से मुक्ति मिल सके।

सड़क का निर्माण कार्य अधूरा
करौली के गंगापुर सिटी शहर में पिछले एक माह से बजट घोषणाओं के अनुरूप नई और मुख्य सड़कों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। गंगापुर सिटी सार्वजनिक निर्माण विभाग को शहर में छह मुख्य सड़क बनानी है। शहर के जिला अस्पताल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्षों से टूटी हुई गढ्ढों से युक्त पड़ी हुई थी। सीवरेज के अधूरे पड़े कनेक्शन और कामों की वजह से लोगों ने सड़क निर्माण का विरोध किया। लोगों की मांग थी कि पहले सीवरेज का काम और सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण हो तभी नई सड़क बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: बेटे की मौत मामले में पंचों ने बाप पर लगाया हत्या का आरोप, हुक्का-पानी किया बंद, 10 लोग गिरफ्तार

विवाद की स्थिति में पीडब्ल्यूडी ने अपना निर्माण कार्य रोक दिया। आज लगभग एक महीने गुजरने के बाद भी अस्पताल रोड पर सड़क निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जिला अस्पताल को सूरसागर से जोड़ने वाले इस सड़क मार्ग पर अब दिन भर धूल उड़ती है, सीमेंट उड़ता है, जिससे आमजन और मरीज बेहद परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Lucknow : मिनी स्टेडियम में आईटीएफ जे 30 टेनिस चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग राउंड

14 May 2025

Lucknow: जलकल नगर निगम का नियमित एवं आउटसोसिंग कर्मचारी संघ का वार्षिक अधिवेशन

14 May 2025

हम भी हैं निशाने पर- शहरी इलाकों में हमले के बाद बंकरों की मांग

14 May 2025

VIDEO: सुल्तानपुर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा

14 May 2025

VIDEO: सेना का अपमान करने वाले मंत्री को पहले बर्खास्त करे भाजपा, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने की मांग

14 May 2025
विज्ञापन

VIDEO: Gonda: हरि कथा के साथ मिलेगा नशामुक्त मेडिटेशन का ज्ञान, 15 मई से 19 मई तक होगा आयोजन

14 May 2025

लखीमपुर खीरी में पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

14 May 2025
विज्ञापन

मंडी धनौरा के रजिस्ट्री कार्यालय में लगाया नकब, नहीं तोड़ पाए तिजोरी

14 May 2025

पुलिस ने हेरोइन के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

14 May 2025

कैंसर को फेल कर अलीगढ़ की आशी ने पास की 12वीं की सीबीएसई परीक्षा, रिपोर्टर दीपक शर्मा की रिपोर्ट

14 May 2025

कानपुर में जुलाई से गंगा पर बनना शुरू होगा चार लेन का नया पुल, 850 मीटर होगा लंबा…निर्माण में लगेंगे तीन साल

14 May 2025

Alwar News: मिनी सचिवालय कलेक्टर सभागार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से आया मैसेज

14 May 2025

सीजफायर से लौटी राहत की सांस, रियासी में व्यापार को मिली नई उम्मीद

14 May 2025

VIDEO: Gonda: 11 महिलाओं ने महिला आयोग की सदस्यों को सुनाया दर्द, मिला अश्वासन

14 May 2025

VIDEO: Ayodhya: सात मई को पैदा हुए बच्चों का अयोध्या में सिंदूर रखा जा रहा नाम, सेना में भेजना चाहते हैं मां बाप

14 May 2025

VIDEO: पुलिस प्रशासन को कोर्ट के फैसले का इंतजार, गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले पर लगी है रोक

14 May 2025

Haldwani: लैंड फ्रॉड के 29 मामलों में केस दर्ज कराने की संस्तुति, भूमि धोखाधड़ी समन्वय समिति की बैठक में उठे कुमाऊं के 86 मामले

14 May 2025

रील्स का शौक: गुरुग्राम में बीच सड़क फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से स्टंटबाजी, तीन वीडियो हुए वायरल

14 May 2025

उल्टी दस्त के बड़े मरीज,बच्चे हो रहे शिकार

14 May 2025

खेत पर कब्जा करने का लगाया आरोप, बैठी अनशन पर

14 May 2025

आंबेडकर पार्क के पास कूड़े का अंबार

14 May 2025

चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के पांचवी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अनूप अग्रवाल

14 May 2025

सहारनपुर के इस गांव में दो दिन से बंद पड़ी है पेयजल आपूर्ति, सांसद इमरान मसूद ने मौके पर पहुंच ली सुध

14 May 2025

बेगमबाग स्थित लिटिल अपैक्स स्कूल में मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने अपनी माताओ के साथ कराई गईं एक्टिविटी

14 May 2025

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने नेहा सिंह राठौर के गाने पर जताया विरोध

14 May 2025

रामनगर: जल संस्थान संविदा श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

14 May 2025

नैनीताल में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का भव्य पारायण, हवन-भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

14 May 2025

छत्तीसगढ़ के कलाकारों की बढ़ी पेंशन, अब हर महीने मिलेगा पांच हजार रुपये, डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताये अहम फैसले

14 May 2025

काशीपुर: सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग के बढ़ने लगे मरीज

VIDEO: नहीं हुआ इंतजाम तो इस बार बाढ़ में मिट सकता है गांव का नामोनिशान

14 May 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed