{"_id":"69ce658c3e9da9a10008025b","slug":"video-allegations-of-illegal-mining-villagers-stage-protest-in-sonbhadra-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO
सोनभद्र में ओबरा के बरहमोरी में स्वीकृत बालू, मोरम की साइटों पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि बरहमोरी में कुल चार मोरम साइटें स्वीकृत थीं। इनमें से तीन साइटों के लीज धारकों की तरफ से पिछले साल मई में सरेंडर कर दिया गया है। इसके बाद भी अवैध तरीके से लगातार खनन जारी है। आरोप है कि निर्धारित क्षेत्र के बाहर जाकर वन क्षेत्र में भी खनन किया जा रहा है। सोन नदी की प्राकृतिक धारा को अवरुद्ध करने, ओवरलोडिंग का भी आरोप लगाया। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में चंद्रेश कुमार, सूरज कुमार, रवि शर्मा, राजेंद्र कनौजिया, डिलवा देवी, संजय कुमार अकेला, संगम भारती, रीता देवी, विकास, नीरज शर्मा, रामसुभग सिंह, रोहित चेरो आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।