{"_id":"6887427c762e08ae8b0adc6b","slug":"video-baba-vishwanath-blessings-on-faith-of-handicapped-devotee-in-kashi-2025-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग भक्त की आस्था पर बाबा की कृपा, दर्शन पाकर छलक उठीं आंखें, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग भक्त की आस्था पर बाबा की कृपा, दर्शन पाकर छलक उठीं आंखें, VIDEO
सावन के पावन तीसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजती गलियों में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जिसने आस्था को नई ऊंचाई दे दी।
प्रयागराज से आए दिव्यांग श्रद्धालु दिनेश कुमार व्हीलचेयर पर सवार होकर बाबा के दर्शन को पहुंचे। वर्षों से बाबा के दर्शन की अभिलाषा मन में लिए दिनेश अब तक शारीरिक असमर्थता और संसाधनों की कमी के चलते बनारस नहीं आ पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने ठान लिया था – "बाबा के दर्शन इस बार जरूर करने हैं।"
बाबा ने भी अपने भक्त की पुकार सुन ली। उनके मित्रों ने सहयोग किया और उन्हें काशी ले आए। मंदिर प्रशासन ने भी मानवता और भक्ति का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विशेष व्यवस्था की। सुरक्षा कारणों और भीड़ को देखते हुए उन्हें सीधी पहुंच दी गई और सुविधापूर्वक बाबा के दरबार तक ले जाया गया।
बाबा के दर्शन करते ही दिनेश की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा –
"मैं दूसरी बार काशी आया हूं। सावन में बाबा का दर्शन कर मन को सुकून मिला। लगता है जैसे जीवन अब पूर्ण हो गया। बाबा ने मेरी पुकार सुन ली। अब किसी और चीज की कमी नहीं लगती।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।