{"_id":"67ef959ae9a01c853408490d","slug":"video-chaiti-chhath-2025-devotees-performed-puja-and-aarti-at-ahilyabai-ghat-varanasi-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चैती छठ पर सूर्योपासना के साथ किया प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चैती छठ पर सूर्योपासना के साथ किया प्रकृति व पर्यावरण के संरक्षण का आह्वान
सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित प्रकृति से संतुलन साधने के महापर्व चैती छठ पर नमामि गंगे व राम नारायण सेवा संस्थान ने अहिल्याबाई घाट पर सर्वशक्तिशाली भगवान सूर्य की उपासना करके जनमानस से प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की गुहार लगाई। चैती सूर्यषष्ठी लोकपर्व पर समस्त विश्व को जागृति देने वाले सूर्यदेव, छठ माता व मां गंगा की आरती उतार कर भारतवर्ष के लिए खुशहाली की कामना की। उगते सूरज को अर्ध्य देकर प्रकृति के सम्मान व सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाते चैती छठ उत्सव पर जल स्रोतों के संरक्षण की अपील की गई। पूजन के बाद अहिल्याबाई घाट पर स्वच्छता अभियान चला। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रकृति की उपासना का यह पर्व हमें प्राकृतिक चेतना, जल स्रोतों व जैव विविधता का संरक्षण, कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन एवं जन समुदाय की एकता का संदेश देता है। राम नारायण सेवा संस्थान के आचार्य वेंकटेश शर्मा ने कहा कि सूर्य षष्ठी ( छठ ) लोकदृष्टि की प्रसन्नता और मन के अंतर्मिलन का श्रेष्ठ रूपक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।