{"_id":"68d6257a3871b3b72b0fea7a","slug":"video-dandiya-dance-of-varanasi-combines-cultural-traditions-with-devotional-fervor-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी की डांडिया नृत्य में संस्कृति के साथ शक्ति की भक्ति, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की डांडिया नृत्य में संस्कृति के साथ शक्ति की भक्ति, VIDEO
श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में डांडिया रास का आयोजन किया गया। डांडिया रास में युवाओं में परंपरा, संस्कृति के साथ शक्ति की भक्ति का अद्भुत समन्वय नजर आया। समाज के युवक-युवतियों ने डांडिया रास एवं गरबा नृत्य के जरिये देवी की आराधना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति संतोष अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिमरन और भूमि ने गरबा युगल नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। दीपावली पर्व को देखते हुए विभिन्न सजावटी सामानों के स्टाॅल लगाए गए थे जहां महिलाओं ने खरीदारी की। स्वागत शशिबाला साह, संचालन दीपक अग्रवाल एवं धन्यवाद अर्चना अग्रवाल ने दिया। इस अवसर मंत्री राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, संयोजिका मालिनी चौधरी, रीता प्रकाश, वाणी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शालिनी साह, रोली अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।