{"_id":"6770fdace5f3ee59620618b5","slug":"video-echoes-in-kashi-walk-to-narendra-modi-people-resolved-clean-ganga-in-vishwanath-dham","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी में गूंजा- एक घाट चलो चले मोदी के साथ, विश्वनाथ धाम में गंगा स्वच्छता के लिए संकल्पित हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी में गूंजा- एक घाट चलो चले मोदी के साथ, विश्वनाथ धाम में गंगा स्वच्छता के लिए संकल्पित हुए लोग
भारतवर्ष को एकता के सूत्र में बांधने वाली गंगा का तट रविवार को 'स्वच्छ गंगा-निर्मल गंगा' के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। 'एक घाट चलो चले मोदी के साथ' अभियान के क्रम में नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के साथ सदानीरा के निर्मलीकरण का संकल्प लिया। हाथों में राष्ट्रध्वज और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर उपस्थित जनसमूह ने सभी से गंगा तट की स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में जन जागरण के पश्चात जान्हवी के तट की सफाई भी की गई । गंगाष्टकम एवं द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पाठ करके मां गंगा से प्रार्थना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।