इनरव्हील क्लब बनारस की ओर से बुधवार को दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों को टीचिंग सामग्री वितरित की गई, जिसमें कॉपियां, पेंसिल, पेन, रंगीन किताबें और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री सहित एक सिलाई मशीन शामिल थी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि इनरव्हील क्लब बनारस समय - समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। इस बार इन बच्चों और महिलाओं की सहायता करके काफी प्रसन्नता महसूस हो रही है। लगभग 50 बच्चों को शैक्षणिक सामग्री बांटी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता संजू सिंह ने कहा कि दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान काफी अच्छा काम कर रही है। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं और बच्चों को काफी मदद मिलती है। इनरव्हील क्लब बनारस ऐसे लोगों को संभाल बनाती आ रही है।
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्थान को सिलाई मशीन भी भेंट की गई। अध्यक्ष ने कहा कि इस पहल का मकसद बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की संचालिका ने इनर व्हील क्लब का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहयोग बच्चों और महिलाओं के भविष्य को संवारने में मददगार सिद्ध होगा। इस अवसर पर क्लब की अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं और उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी, जिसे सभी ने सराहा। यह पहल समाज में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के लिए एक प्रेरणादायक कदम के रूप में देखी जा रही है। इस दौरान शगुफ्ता परवीन, सोनी चौहान, शोभा चौरसिया सहित आदि लोग शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।