{"_id":"68bfee8778949641420f06cb","slug":"video-area-panchayat-members-protested-against-the-selection-bond-in-bageshwar-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: सलेक्शन बांड के विरोध में क्षेपं सदस्यों ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: सलेक्शन बांड के विरोध में क्षेपं सदस्यों ने किया प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
बागेश्वर क्षेत्र पंचायत निधि को सलेक्शन बांड के तहत दिए जाने की सुगबुगाहट से क्षेत्र पंचायत सदस्यों में नाराजगी है। आक्रोशित सदस्यों ने ब्लाॅक कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीडीओ को ज्ञापन देकर पूर्व की तरह मस्टर रोल प्रणाली को लागू रखने की मांग की। सोमवार को बीडीओ से मिलने पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि उन्हें क्षेत्र के विकास के लिए छोटी-छोटी निधि मिलती हैं। उसे भी सलेक्शन बांड के माध्यम से कमीशनखोरी बढ़ेगी और गांव के विकास में पूरी निधि का उपयोग नहीं हो सकेगा। कहा कि सभी क्षेपं सदस्य पूर्व की तरह मस्टर रोल प्रणाली के पक्ष में हैं। क्षेपं सदस्यों ने जबरन सलेक्शन बांड प्रणाली को लागू किए जाने पर ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख मनीष कुमार, हरीश मेहता, फते सिंह करायत, नरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, कांति परिहार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।