{"_id":"6a030276fbe08314ab042bd3","slug":"video-baba-vishwanath-maa-jagdishila-doli-yatra-was-given-a-grand-welcome-at-bagnath-temple-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: बागनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: बागनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली यात्रा का हुआ भव्य स्वागत
गायत्री जोशी
Updated Tue, 12 May 2026 04:05 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में प्रदेश की देव संस्कृति के प्रसार-प्रसार और विश्व शांति की कामना के साथ निकाली गई बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला की 27वीं डोली यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची। बागनाथ मंदिर में डोली का भव्य स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा कांडा होते हुए पिथौरागढ़ जिले के लिए रवाना हुई।
पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में डोली यात्रा का आगाज टिहरी जिले के बिसौन पर्वत स्थित बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला मंदिर से हुआ था। सोमवार की रात को यात्रा गरुड़ के कोट भ्रामरी मंदिर पहुंची थी। मंगलवार की सुबह बैजनाथ होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। बस स्टेशन से गाजे-बाजे के साथ यात्रा नगर भ्रमण कर बागनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में डोली से आशीर्वाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। यात्रियों ने सरयू नदी के पावन जल से बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। यात्रा संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री नैथानी ने बताया कि यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों में जाती है। यात्रा का मकसद देव संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना और प्रदेश के मंदिरों को धाम के रूप में चिह्नित करना है। 27 साल की यात्रा के दौरान डोली ने प्रदेश में 432 देवालयों को धाम के रूप में चिह्नित किया जा चुका है। बताया कि देववाणी संस्कृत भाषा के उन्नयन और पहाड़ों से पलायन रोकना भी यात्रा का उद्देश्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।