{"_id":"698984cb4f3752e6b10d3f76","slug":"video-bjp-mahila-morcha-held-a-discussion-on-the-budget-in-bageshwar-calling-it-empowering-for-women-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने बजट पर किया संवाद, महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने बजट पर किया संवाद, महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बताया
गायत्री जोशी
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:25 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में भाजपा महिला मोर्चा ने केंद्र सरकार की ओर से पारित वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर भाजपा कार्यालय में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमला चुफाल ने केंद्रीय बजट को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बताया। रविवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा गोसवामी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चुफाल ने बजट की बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट महिलाओं के उत्थान और उन्हें आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने बजट में महिलाओं के लिए घोषित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। बैठक का संचालन सुनीता टम्टा ने किया, संवाद कार्यक्रम में महिला मोर्चा के सदस्यों ने बजट पर अपने विचार साझा किए और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों की सराहना की। इस मौके पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विमला कपकोटी, महिला मोर्चा प्रभारी खड़क टंगड़िया, जिला महामंत्री संजय परिहार, उपाध्यक्ष जीवंत कांडपाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व जिला महामंत्री माया गढि़या, भावना गढि़या, आशा फुलारा, माया गोस्वामी, नीमा धपोला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।