Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Multipurpose service and public welfare camp held in Pokhari; 128 beneficiaries received the benefits of various schemes
{"_id":"6a50cee39b6d8a7e2c09fdfa","slug":"video-chamoli-multipurpose-service-and-public-welfare-camp-held-in-pokhari-128-beneficiaries-received-the-benefits-of-various-schemes-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पोखरी में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पोखरी में बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर, 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
'सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह' के अंतर्गत शुक्रवार को विकासखंड सभागार पोखरी में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल संस्थान, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, श्रम, सैनिक कल्याण, पंचायती राज, राजस्व सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जाधारी मंत्री प्रेम सिंह राणा ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों से बंदरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कीवी एवं मशरूम की खेती अपनाकर स्वरोजगार बढ़ाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।