Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Tejpal Rawat Nirmohi becomes Block President of the Pradhan organization, securing victory by three votes
{"_id":"6985ce3e1dd7300b980d99f0","slug":"video-chamoli-tejpal-rawat-nirmohi-becomes-block-president-of-the-pradhan-organization-securing-victory-by-three-votes-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: तेजपाल रावत निर्मोही बने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष, तीन मतों से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: तेजपाल रावत निर्मोही बने प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष, तीन मतों से दर्ज की जीत
विकासखंड पोखरी में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव चौंडी के प्रधान किशन बुटोला की अध्यक्षता तथा पर्यवेक्षक एडवोकेट श्रवण सती की देखरेख में पर्ची प्रणाली से कराया गया, जिसमें ग्राम प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव में सिनाऊ पल्ला के प्रधान तेजपाल रावत निर्मोही ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्राह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल को तीन मतों से पराजित कर जीत हासिल की। चुनाव मैदान में कुल चार प्रत्याशी रहे, जिनमें तेजपाल रावत निर्मोही, दीपक थपलियाल, भदूणा के प्रधान राकेश रावत तथा झिलोटी के प्रधान बीरेंद्र बर्तवाल शामिल थे।
मतगणना के दौरान तेजपाल रावत निर्मोही को 20 मत प्राप्त हुए, जबकि दीपक थपलियाल को 17 मत मिले। राकेश रावत और बीरेंद्र बर्तवाल को 10-10 मत प्राप्त हुए। एक मत को निरस्त घोषित किया गया। विकासखंड की कुल 73 ग्राम पंचायतों में से 58 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने मतदान में भागीदारी की।
ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने पर तेजपाल रावत निर्मोही ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकासखंड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाया जाएगा और एक-दो दिन के भीतर प्रधान संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।