{"_id":"6a4b6cb25de749210406747b","slug":"video-congress-holds-jan-aakrosh-rally-and-protest-in-dewal-government-accused-of-neglecting-garhwal-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली- प्रदर्शन, सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली- प्रदर्शन, सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा करने का आरोप
देवाल बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व पुतला दहन के बाद स्टेशन में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की जनबिरोधी नीतियों, विभिन्न ज्वलंत समस्याओं और व्यापक भष्ट्राचार के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी ने लोगों से सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की अपील की। वहीं सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख मांगों का लेकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे। टैक्सी पार्किंग से आयोजित जनाआक्रेाश रैली निकाली गई। रैली में सरकार पर भष्ट्राचार के आरोप लगे। यहां बाजार में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्तााओं ने स्टेशन में एक जनसभा का आयेाजन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में जनसुविधाएं पूरी तरह ठप हो गई है। जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में चोरी, पेपर लीक, महंगाई आदि मुद्दों पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। वहीं रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत ग्वालदम- नंदकेशरी- देवाल- वाण- तपोवन मार्ग को बीआरओ को सौपने, 2017 में बनी देवाल तहसील का संचालन करने, देवाल स्वास्थ्य केंद्र में एक्से- रे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने, बदहाल सड़कों, शिक्षकों की तैनाती, सड़क हादसे में मरे लोगों के परिजनों को आर्थिक मुवाजा आदि मांगों पर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।