{"_id":"6a4506295b74792e500b1b27","slug":"video-government-at-the-peoples-doorstep-issues-related-to-drinking-water-and-mini-anganwadis-were-raised-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकार जनता के द्वार : पेयजल, मिनी आंगनबाड़ी से जुड़ी रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जनता के द्वार : पेयजल, मिनी आंगनबाड़ी से जुड़ी रखी समस्याएं
कर्णप्रयाग के तहसील जिलासू के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमी ग्वाड़ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमी ग्वाड़ की ग्राम प्रधान काजल देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
सेमी गांव के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल किल्लत की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार जल संस्थान के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सूचित करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पाया। ग्रामीण गिरीश सेमवाल, नवीन पुरोहित, चंद्रकला आदि ने कहा कि लोगों को प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी ढ़ोना पड़ता है। वहीं बैठक में बिजली कटौती, देवतोली क्षेत्र में सफाई कर्मचारी की तैनाती, पेंशन, राशन कार्ड, मिनी आंगनबाड़ी आदि से जुड़ी समस्याएं रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।