Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhri News Felicitation ceremony held for ex-servicemen, Veeranganas widows of martyrs and social activists
{"_id":"6a35531bf1f4b21fa002b657","slug":"video-pokhri-news-felicitation-ceremony-held-for-ex-servicemen-veeranganas-widows-of-martyrs-and-social-activists-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: पूर्व सैनिक, वीरांगना एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: पूर्व सैनिक, वीरांगना एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी पहुंचे
पोखरी। ब्लॉक सभागार पोखरी में पूर्व सैनिक, वीरांगना एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, विशिष्ट अतिथि कर्नल अजय कोठियाल तथा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि सैनिक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता। वह जीवनभर समाज और राष्ट्र के हित में चिंतन करता रहता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा भारतीय सेना विश्व की सबसे सशक्त सेनाओं में शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।