{"_id":"6a4500df9c49f9603209a125","slug":"video-protest-in-tharali-over-pregnant-womans-death-in-ambulance-inquiry-demanded-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"एम्बुलेंस में गर्भवती महिला की मौत पर थराली में प्रदर्शन, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्बुलेंस में गर्भवती महिला की मौत पर थराली में प्रदर्शन, जांच की मांग
थराली में 108 एम्बुलेंस में गर्भवती महिला सरिता देवी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कुराड़ गांव निवासी महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि समय पर रेफर न किए जाने से स्थिति बिगड़ गई। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी थराली में प्रदर्शन और धरना दिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक डॉ. जीतराम, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने किया।
आंदोलनकारियों ने मामले की जांच और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।
साथ ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।
प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।