{"_id":"699d7ceecc54d61a5801db67","slug":"video-cm-dhami-inaugurated-the-khadi-holi-festival-in-champawat-through-video-conferencing-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम धामी ने चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम धामी ने चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया
गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:56 PM IST
चंपावत नगर के स्व. दीवान सिंह लडवाल खेल मैदान में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कलश संगीत कला समिति ने खड़ी होली महोत्सव (चौबे होली) का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खड़ी होली उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोकसंगीत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। राज्य सरकार लोककला एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता पर समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध परम्पराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 1980 के दशक तक चौबे होली पूरे उत्कर्ष पर थी। होली के जानकार भगवत प्रसाद का कहना है कि चौबे होली में शराब के बढ़ते प्रचलन के साथ ही संस्कृति विभाग की उदासीनता से प्रोत्साहन न मिलने को यह परंपरा हाशिए में चली गई। कलश संगीत कला समिति के अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने बताया कि बताया कि 2014 में बंद हुई होली के संरक्षण के लिए फिर से पहल की गई है। बताया कि चौबे होली को चाराल क्षेत्र के लोग राजवंश के सम्मान में गाते थे। चौबे होली चंद राजवंश की सांस्कृतिक विरासत की चमकदार परंपरा थी लेकिन एक दशक से यह शानदार परंपरा अतीत का हिस्सा बन गई है। राजवंश के सम्मान में होने वाली इस होली का गायन तड़ागी, बोरा, कार्की और चौधरी जाति के लोग राज दरबार में करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।