Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
District Bar Association Elections: Arun Singh Bisht became the President and Sanjay Suyal became the Secretary
{"_id":"69ce28630695a46b27045963","slug":"video-district-bar-association-elections-arun-singh-bisht-became-the-president-and-sanjay-suyal-became-the-secretary-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन चुनाव: अरुण सिंह बिष्ट अध्यक्ष और संजय सुयाल सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन चुनाव: अरुण सिंह बिष्ट अध्यक्ष और संजय सुयाल सचिव बने
गायत्री जोशी
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:57 PM IST
Link Copied
नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को हुए चुनाव में अरुण सिंह बिष्ट अध्यक्ष और संजय सुयाल सचिव बने। मतगणना में अंत तक रहे कांटे के मुकाबलों में अध्यक्ष ने आठ जबकि सचिव ने छह वोटों से जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने मतगणना के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा की। चुनाव समिति की ओर से विजेताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 300 सदस्यों में से 257 सदस्यों ने मतदान किया। बता दें कि चुनाव को लेकर बीते दिवस 16 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर टेंडर वोट डाले। बुधवार की सुबह 10:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो 3.30 बजे तक चले। इसके बाद मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के विजेता प्रत्याशी अरुण बिष्ट को 96 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज साह को 88 एवं हरिशंकर कंसल को 71 वोट मिले। पूर्व में सचिव रहे अरुण ने लगभग दो दशक तक अध्यक्ष रहे कंसल एवं पूर्व में अध्यक्ष में रह चुके साह को पराजित किया। सचिव पद पर विजयी रहे संजय सुयाल को 130 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल सिंह बिष्ट को 124 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के विजेता कमल चिलवाल को 152 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रमोद तिवारी को 98 वोट मिले। कमल ने 54 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव रूप में नीरज गोस्वामी और कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में मो. बिलाल, निर्मल कुमार, तारा आर्या, प्रेमा आर्या पूर्व में निर्विरोध निर्वाचन हो चुके हैं। इन्हें भी विजेताओं के साथ प्रमाण पत्र दिए गए। मतदान एवं मतगणना में सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान, मुकेश चंद्र, शिवांशु जोशी आदि जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।