{"_id":"6a21635dca1a504d9b0890dd","slug":"video-traffic-arrangements-in-nainital-are-in-bad-shape-people-are-facing-problems-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: नैनीताल में सैलानियों की भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्थाएं, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: नैनीताल में सैलानियों की भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्थाएं, लोग हो रहे परेशान
गायत्री जोशी
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:07 PM IST
Link Copied
नैनीताल में बृहस्पतिवार सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी के चलते भारी संख्या में पर्यटकों के उमड़ने से शहर की मुख्य सड़कें वाहनों से पट गई हैं। तल्लीताल, मल्लीताल, मॉल रोड और भवाली रोड पर सुबह 10 बजे से ही लंबा जाम देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। रूसी बाईपास और नारायण नगर में भारी वाहनों को रोका जा रहा है और केवल होटल बुकिंग और वहां पार्किंग वाले वाहनों को ही शहर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने पर्यटकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए शटल सेवा का उपयोग करें और शहर की संकरी सड़कों पर वाहन पार्क न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।