{"_id":"6a142c9fc169b2e02f08e07b","slug":"video-two-men-from-the-briefcase-gang-arrested-in-a-jewellery-theft-case-sp-crime-reveals-the-case-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: जेवर चोरी के मामले में अटैची गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी क्राइम ने किया मामले का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: जेवर चोरी के मामले में अटैची गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी क्राइम ने किया मामले का खुलासा
गायत्री जोशी
Updated Mon, 25 May 2026 04:33 PM IST
Link Copied
रामनगर में टेंपू से पीरुमदारा आ रही एक महिला का बैग चोरी कर उसमें रखे लाखों के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में अटैची गैंग के दो आरोपियों के चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने रविवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीरुमदारा निवासी उर्मिला पत्नी संजय सिंह 15 मई को अल्मोड़ा में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। रामनगर से पीरुमदारा जाने के लिए वह टेंपो में सवार हुईं। इसी दौरान दो युवक भी उनके साथ टेंपो में बैठ गए। घर पहुंचने पर उर्मिला ने देखा कि उनके बैग में रखे सोने के आभूषण गायब हैं। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। एसपी ने बताया कि इस दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा खंगाले गए। जिसके बाद ग्राम कुंडा, ऊधमसिंहनगर निवासी अनवर अली भोजपुर, मुरादाबाद निवासी सद्दाम हुसैन को मालधन के पास से पकड़ा गया। बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। बताया कि दोनों आरोपी अटैची गैंग के सदस्य हैं। यह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का कार्य करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। जिनकी जानकारी ली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।