{"_id":"69cbb93e5dbee2d0de04373b","slug":"video-angry-over-the-lack-of-gas-supply-in-pithoragarh-people-from-11-villages-reached-the-collectorate-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: गैस की आपूर्ति न होने से नाराज 11 गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: गैस की आपूर्ति न होने से नाराज 11 गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे
गायत्री जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:38 PM IST
Link Copied
गैस की आपूर्ति न होने से नाराज 11 गांव के लोग कलक्ट्रेट धमके
-ग्रामीणों ने कहा बुकिंग कराकर कर रहे हैं सिलिंडर का इंतजार, खाना पकाने के लिए भी नहीं हैं अन्य साधन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। लंबे समय से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से नाराज नगर से लगे 11 गांवों के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से बुकिंग कराकर सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं। खाना पकाने के लिए अन्य साधन भी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन बाद गैस की आपूर्ति करने का नियम उन पर भारी पड़ रहा है।
नगर से लगे जाजरदेवल, सुजई, ओड़माथा, नैनीसैनी, खांकर, देवत, पधेड़ा, नाघर, सेरी, कुम्डार, कनारी पाभै, कुसौली के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि एक महीने बाद भी उनके क्षेत्रों में रसोई गैस का वितरण नहीं हुआ है इससे 20 हजार की आबादी को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है। इसके बाद भी सिलिंडरों का वितरण नहीं किया जा रहा है। शहर के नजदीक होने से लकड़ी की व्यवस्था भी नामुमकिन है। ऐसे में उनके लिए दो वक्त का खाना तैयार करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने जल्द गैस वितरण करने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में पाभैं की प्रधान हेमा देवी, नैनी महर की प्रधान मीना देवी, ओड़माथा की प्रधान ललिता, सुजई के प्रधान इंद्र, जिला पंचायत सदस्य हेमा बम, कुसौली की प्रधान किरन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।