{"_id":"69cbb926de49ae6f3b071efa","slug":"video-gas-crisis-in-pithoragarh-long-queues-for-cooking-gas-since-night-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में गैस संकट, रसोई गैस के लिए रात से ही लग रही लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में गैस संकट, रसोई गैस के लिए रात से ही लग रही लंबी कतारें
गायत्री जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:38 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में रसोई गैस के लिए उपभोक्ता अलग-अलग वितरण स्थलों पर कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको सिलिंडर मिलना मुश्किल हो रहा है। देर शाम या रात से ही लोग लाइन लगाने को विवश हैं। गैस बंटने के बाद कई लोग मायूस लौट रहे हैं। इसमें शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक के सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। गैस वितरण को लेकर जगह-जगह विवाद भी पैदा हो रहा है।गौरतलब है कि गैस संकट गहराने की खबरों के बीच पिछले कुछ दिनों से वितरण स्थलों पर लोग लंबी-लंबी कतारों में हैं। कुछ जगहों पर शाम सात बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो रही और सुबह होने तक उपभोक्ता कतार में शामिल होते जा रहे हैं। इन कतारों में अनेक उपभोक्ता पहले की बुकिंग वाले हैं तो कई बाद की तारीख में बुकिंग करने वाले भी शामिल हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से प्रतिदिन वितरण स्थल तय कर एक निश्चित तारीख तक की बुकिंग वालों को गैस वितरण किए जाने की सूचना दी जा रही है। इसके बावजूद अनेक उपभोक्ताओं की यह शिकायत है कि पहले की बुकिंग होने पर भी उनको सिलिंडर नहीं मिल पा रहे और उनसे बाद की तारीख में बुक करने वालों को भी गैस दे दी जा रही है। अमूमन एजेंसी कर्मी लाइन में पहले खड़े होने के हिसाब से गैस वितरण कर रहे हैं। ऐसे में अनेक उपभोक्ता सप्ताह भर पहले की बुकिंग होने के बावजूद सिलिंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, जबकि उनसे बाद की बुकिंग वालों को सिलिंडर मिल जा रहा है। इस तरह के अनेक उपभोक्ता पिछले कई दिन से अलग-अलग वितरण स्थलों के चक्कर काट रहे हैं और वहां भी उनका नंबर आने तक गैस की गाड़ी खाली हो जा रही है। इन हालातों के कारण कई बार वितरण स्थलों पर विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।