{"_id":"69a2a822383ea0bbe1090027","slug":"video-chief-minister-dhami-attended-the-holi-milan-ceremony-in-khatima-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
गायत्री जोशी
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:02 PM IST
Link Copied
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम खटीमा पहुंचकर सनातन धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊंनी होली, शास्त्रीय होली, थारू होली गायन के साथ ही जनता के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेलकर उत्सव की खुशियों को साझा किया और सभी प्रदेशवासियों को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण होली की शुभकामनाएं दीं। रामलीला मैदान में होली मिलन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, परंपराएं और पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान के आधार हैं। होली रंगों का त्योहार है। होली का त्योहार अपनों के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि खटीमा मेरा घर है व खटीमा वासी मेरा परिवार है। अपने परिवारजनों के बीच आने से अति प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा होली समारोह जैसे आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को संजोने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सदभाव, समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।मुख्यमंत्री ने कहा मातृशक्ति हमेशा पूज्यनीय है। महिला शक्ति के बिना हमारे कोई काम पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा महिला शक्ति के सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने यूसीसी लागू किया है।उन्होंने कहा खटीमा सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है, खटीमा मिनी इंडिया है, यहां सभी धर्मों,समुदायों, संगठनों के लोग बड़े प्यार व एकजुटता से रहते हैं, सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाते हैं।खटीमा में आधुनिक परिवेश के बीच भी पारंपरिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखना सराहनीय है। सभी मिलकर खटीमा, प्रदेश व देश की उन्नति के लिए कार्य करें और प्रधानमंत्री के विकसित भारत का संकल्प पूरा करें। वहां पर जिपं अध्यक्ष अजय मौर्या, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, डॉ. विनीता सक्सेना, कमल जिंदल, मंजीत सिंह, प्रकाश तिवारी, मनोज शाही, देवेंद्र मेहरा, ठाकुर जितेंद्र सिंह, अमित पांडेय, सतीश भट्ट, डॉ. नवीन भट्ट,विमला बिष्ट,भागीरथी खोलिया, भुवन चंद्र भट्ट, प्रेम सिंह राणा, दिनेश अग्रवाल, जीवन धामी, वरुण अग्रवाल, नंदन खड़ायत, नीरज कुमार, भवानी भंडारी,विवेक रस्तोगी, धाना भंडारी, प्रमोद गड़कोटी, रवींद्र राणा, रंदीप पोखरिया, गंभीर धामी, भुवन जोशी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।