{"_id":"69cbb964ceda183b230b2970","slug":"video-cm-dhami-interacts-with-the-public-in-khatima-appeals-not-to-panic-over-lpg-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा में सीएम धामी का जनता से संवाद, एलपीजी के लिए पैनिक न होने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा में सीएम धामी का जनता से संवाद, एलपीजी के लिए पैनिक न होने की अपील की
गायत्री जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:39 PM IST
Link Copied
खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड स्थित हैलीपेड और कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए जनता को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा की यदि कोई एलपीजी गैस की कालाबाजारी करता है ,तो जनता इसकी शिकायत तत्काल डीएम से करे। उन्होंने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को निर्देश दिए कि एलपीजी गैस की काला बाजारी किसी भी दशा में न हो। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, पालिकाध्यक्ष चंद्र जोशी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मोहिनी पोखरिया, नंदन खड़ायत, डॉ. प्रेम सिंह राणा, अमित पांडेय, प्रमोद मित्तल, भवानी भंडारी, रंदीप पोखरिया, भुवन जोशी, किशोर जोशी, नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, एसएसपी अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम नेगी, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम तुषार सैनी आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।