{"_id":"69ba8ea6adfeeb1de10297f7","slug":"video-the-municipal-corporation-launched-a-special-cleanliness-drive-in-five-temples-in-rudrapur-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: नगर निगम की ओर से पांच मंदिर में चलाया विशेष सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: नगर निगम की ओर से पांच मंदिर में चलाया विशेष सफाई अभियान
गायत्री जोशी
Updated Wed, 18 Mar 2026 05:08 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में नवरात्र के मद्देनजर नगर निगम की ओर से शहर के प्रसिद्ध पांच मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। बुधवार को स्वच्छता अभियान का मेयर विकास शर्मा ने शुभारंभ किया। मेयर ने हाथ में झाड़ू पकड़कर मंदिर परिसर की सफाई की। नगर निगम की टीम, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों के लोगों के के साथ मिलकर मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई की। कीटनाशक और चूने का छिड़काव किया गया। मेयर शर्मा ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का महापर्व है। नगर निगम का संकल्प है कि इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिरों में पूर्णतः स्वच्छ और भक्तिमय वातावरण मिले। कहा कि नवरात्र के दौरान शहर के प्रमुख मंदिर न केवल स्वच्छता से महकेंगे बल्कि आकर्षक रोशनी से जगमग किया जाएगा। अभियान में मुख्य बाजार के पार्षद चिराग कालड़ा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, राजन राठौर, मोहन तिवारी, राजू नबियाल, अमित अरोरा, बॉबी, विजय तोमर आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।