सब्सक्राइब करें

गोंडाः ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ लाखों रुपये की लूट, बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर

न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
loot with a operator of customer service center of allahabad bank in gonda
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ लूट - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा मोहम्मदपुर के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने धमकाकर साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।



लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर, सीओ कृपाशंकर कनौजिया कोतवाल कटरा बाजार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने थाना कटरा बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

Trending Videos
loot with a operator of customer service center of allahabad bank in gonda
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के सीकरी गांव के रहने वाले प्रांजल सिंह ने बताया कि वह मोहम्मदपुर में इलाहाबाद बैंक की मिनी शाखा यानि ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। प्रांजल के मुताबिक सोमवार की सुबह अपने घर से बाइक से एक बैग में साढ़े तीन लाख रुपये लेकर ग्राहक सेवा केंद्र जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
loot with a operator of customer service center of allahabad bank in gonda
- फोटो : अमर उजाला

बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर रुकते ही वहां पहले से खड़े दो बदमाशों ने धमकाते हुए रुपये से भरा बैग जिसमे लैपटॉप भी था लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही प्रांजल ने शोर मचाया तो तमाम लोग दौड़े।

loot with a operator of customer service center of allahabad bank in gonda
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथ लूट - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मामले में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रांजल सिंह ने थाना कटरा बाजार में बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
loot with a operator of customer service center of allahabad bank in gonda
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने अपनी बाइक पर बैग रखा था और सेंटर खोलने गया था। इसी बीच बैग गायब हो गया। बैग कौन ले गया, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने नहीं देखा है। बैग की तलाश कराई जा रही है, चेकिंग कराई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed