सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Plaster fell from the walls of PM Awas Colony, bricks came out

Damoh News: पीएम आवास कॉलोनी की दीवारों से प्लास्टर गिरा, निकल आई ईंटें, गारंटी पीरियड में ही भागी एजेंसी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 01 Nov 2024 03:23 PM IST
Damoh News: Plaster fell from the walls of PM Awas Colony, bricks came out
हर गरीब के पास कम कीमत में खुद का घर हो इसके लिए पूरे देश में पीएम आवास योजना के तहत कॉलोनी बनाई गई थी। इसी उद्देश्य के साथ दमोह में भी कटनी मार्ग पर समन्ना गांव के नजदीक पीएम आवास योजना के तहत न्यू दमोह कॉलोनी का निर्माण हुआ था। यहां 113 ब्लॉक में बने 1356 आवासों की गुणवत्ता संदेह में आ गई है, क्योंकि इन भवनों का प्लास्टर नीचे गिरने लगा है और बिल्डिंग में ईंटें नजर आने लगी हैं, लेकिन इसके बाद भी इनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। जिस एजेंसी ने काम किया था। वह चार साल पहले जा चुकी है और गारंटी पीरियड भी निकल चुका है। ऐसे में अब हितग्राहियों को स्वयं मरम्मत करानी होगी या फिर नगरपालिका के भरोसे बैठना होगा।

8 साल पहले हुई थी शुरुआत
बता दें कि इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2016 में हुई थी और इसे 2018 में कंप्लीट किया गया था, लेकिन एजेंसी 2021 में यहां से चली गई। जो मरम्मत कराई जानी थी, वह भी नहीं कराई। जब आवास आवंटित किए गए थे, तब ही हितग्राहियों की शिकायत पर कुछ काम कराया था। उसके बाद से आगे किसी तरह का काम नहीं कराया गया। शासन स्तर पर एजेंसी को किए गए भुगतान की जांच बैठ गई। इसके बाद से एजेंसी ने काम बंद कर दिया। यहां तक कि इन घरों में अभी भी पानी की पाइप लाइन के कनेक्शन नहीं हुए हैं और टैंकर से पानी सप्लाई हो रहा है। लोग घरों के सामने पानी की टंकी रखते हैं, नगरपालिका टैंकर के माध्यम से पानी भरती है और लोग इन टंकियों से पानी भरकर उसे चार मंजिला तक भरकर ले जाते हैं। यह समस्या 6 साल से बरकरार है, लेकिन नगरपालिका ने इसका समाधान नहीं किया। अब भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है। कई जगह प्लास्टर गिर रहा है, लेकिन सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है।

बिल्डिंग का आधे से ज्यादा हिस्से का प्लास्टर गिर गया
मुख्य सड़क के बाजू में बने दो ब्लॉक का प्लास्टर झड़ चुका है। कभी भी यहां पर प्लास्टर गिर जाता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। यहां रहने वाले आजाद खान, पंकज शुक्ला ने बताया कि अब प्लास्टर गिरने लगा है। उनकी बिल्डिंग का आधे से ज्यादा हिस्से का प्लास्टर गिर गया है। ए ब्लॉक के बाजू वाले हिस्से में और बी, सी में भी यही स्थिति है। उसका प्लास्टर भी गिर रहा है। मरम्मत के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आवास मिलने के बाद उसकी एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है। यहां तक कि दोबारा देखने के लिए भी कर्मचारी नहीं आए हैं। यहां तक कि एजेंसी ने यहां से अपना स्टाफ हटा लिया है। साइट पर कंपनी का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं हैं।

चार साल से काम बंद है
नगर पालिका के उपयंत्री और आवास प्रभारी अशोक पाठक का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है। एजेंसी जा चुकी है। अब यह मामला भोपाल का है। इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। मरम्मत की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। आवासों का आवंटन 2018 में हो गया था।

दीवारों से गिरा प्लास्टर
दीवारों से गिरा प्लास्टर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Tikamgarh News: सब्जी मंडी में मोल भाव करते नजर आए केंद्रीय मंत्री खटीक, बिना सुरक्षा के घूमे

01 Nov 2024

Chhindwara News: 9 लाख के लिए मां-बाप को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

01 Nov 2024

Rajgarh News: डीएपी खाद में निकल रही रेत, किसान ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

01 Nov 2024

VIDEO : दिवाली पर बाजारों में खूब चहल-पहल, पटाखे खरीदने के लिए दुकानों के बाहर लगी लंबी कतार

01 Nov 2024

VIDEO : वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में दो दिन दिवाली उत्सव

01 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : Kanpur Fire Accident…दंपती समेत तीन की मौत, मंदिर में रखे दीपक से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस

01 Nov 2024

VIDEO : यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया, दीपों और फूल मालाओं से सजाया मंदिर

01 Nov 2024
विज्ञापन

VIDEO : भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया गया निर्वाण लाडू

01 Nov 2024

VIDEO : दिवाली की रात एटा पुलिस ने बांटी खुशियां, गरीब बच्चों को दिए उपहार...

01 Nov 2024

VIDEO : स्मार्ट सिटी आगरा पर कूड़ा जलाकर दाग न लगायें...

01 Nov 2024

VIDEO : दिवाली की रात खूब हुई आतिशबाजी, रोशनी से नहाया गगन

01 Nov 2024

VIDEO : दीपावली : मेरठ में अद्भुत नजारा, देखें ड्रोन से ली गई तस्वीरें और वीडियो... सहारनपुर में आतिशबाजी से रंगीन हुआ आसमान

01 Nov 2024

VIDEO : जुआ में हार जीत को लेकर हुआ विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या

01 Nov 2024

VIDEO : दीपावली पर्व पर रोशनी से नहाया शहर, आसमान दिखा सतरंगी

01 Nov 2024

VIDEO : काशी की बटुकों वाली दीपावली का वीडियो देखें

31 Oct 2024

Tikamgarh: बिना सुरक्षा के केंद्रीय मंत्री खटीक पत्नी सहित पहुंचे बाजार, लोगों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

31 Oct 2024

VIDEO : बुलंदशहर में पिता ने मासूम बेटे के साथ कार में की खुदकुशी, जान देने से पहले बनाया वीडियो

31 Oct 2024

Tikamgarh News: पुलिस अधीक्षक ने आदिवासी बच्चों के साथ जालाये दीपक, मनाई दीपावली; जमकर बजी तालियां

31 Oct 2024

VIDEO : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अनाथ बच्चों के बीच मनाया दीपावली पर्व

31 Oct 2024

VIDEO : बलिया में थाना प्रभारी ने मलिन बस्ती के बच्चों में बांटी मिठाइयां और पटाखा, देखें वीडियो

31 Oct 2024

VIDEO : जौनपुर में महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस कर रही तफ्तीश

31 Oct 2024

VIDEO : महराजगंज पुलिस व प्रशासन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

31 Oct 2024

VIDEO : पूजा के लिए फूल व दुकानों पर वंदनवार की खूब हुई खरीदारी

31 Oct 2024

VIDEO : मिट्टी के दीपक की खरीदारी करते लोग, मोमबत्ती के साथ इनसे भी रोशन होगा घर-आंगन

31 Oct 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इमरजेंसी सेवा के लिए लगाई गई डॉक्टरों की ड्यूटी

31 Oct 2024

VIDEO : आजमगढ़ में सजकर तैयार हुए बाजार, खास रौनक के साथ हो रही खरीददारी

31 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर में दीपावली पर्व पर खास बातचीत, डटे जनता के सेवक,देखें वीडियो

31 Oct 2024

VIDEO : दीपावली पर्व पर वाराणसी के बाजार में रौनक, दुकानों पर लगी भीड़

31 Oct 2024

Sehore News: कृषि मंत्री शिवराज सिंह के जिले में किसान हो रहे परेशान कोई सुनने वाला नहीं?

31 Oct 2024

Explainer: बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का इतिहास |

31 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed