फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में आतंकी गिरफ्तार होने के बाद इंडो-नेपाल सीमा पर अलर्ट, तस्वीरों में देखें कैसे हो रही निगरानी

Sat, 22 Aug 2020 04:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Aug 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Alert on Indo-Nepal border after terrorist arrested in Delhi
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

भारत-नेपाल सरहद से आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। जिसको लेकर सीमा पर सतर्कता और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आईएसआईएस आतंकी से पूछताछ के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र की पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पगडंडियों पर विशेष नजर है।

Alert on Indo-Nepal border after terrorist arrested in Delhi
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला

शनिवार की सुबह निर्देश मिलने के बाद सतर्कता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ साल में इंडो-नेपाल बार्डर पर संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। भारत-नेपाल सीमा के रास्ते आतंकी धुसपैठ की खुफिया रिपोर्ट के बाद सरकार ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल के साथ सिविल पुलिस और खुफिया एजेंसिया सर्तक हैं।


Alert on Indo-Nepal border after terrorist arrested in Delhi
indo-nepal border - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के कारण भारत नेपाल की प्रमुख सीमाएं सील हैं। फिर भी अतिआवश्यक एवं मेडिकल जरूरत के लोगों को विशेष पास या प्रशासन की अनुमति के बाद आने-जाने दिया जा रहा है। नेपाल से आने वाले भारतीय ट्रक की हेडमेडल डिटेक्टर व मिरर डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका फोटो तथा नाम, पता एक रजिस्टर में दर्ज करने के साथ उनके आईडी प्रूफ की भी जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alert on Indo-Nepal border after terrorist arrested in Delhi
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

सीमा क्षेत्र के सभी नाको पर गश्त तेज कर दी गई है। भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से जहां नो मेंस लैंड के करीब गश्त कर रही हैं, वही सरहद के सभी पगडंडी मार्गो पर कड़ा पहरा है।

विज्ञापन
Alert on Indo-Nepal border after terrorist arrested in Delhi
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां रणविजय सिंह ने बताया कि सीमा पर अलर्ट है। एसएसबी के साथ हर नाको पर गश्त और चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सीमा पार से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed