{"_id":"5f66f3068ebc3eb726561158","slug":"french-family-reached-maharajganj-shiv-mandir-after-uttarakhand-visited","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस गांव की यादों ने मोह लिया फ्रांसीसी परिवार का दिल, 25 दिन बाद फिर लौटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस गांव की यादों ने मोह लिया फ्रांसीसी परिवार का दिल, 25 दिन बाद फिर लौटा वापस
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फ्रांसीसी परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां स्थित शिव मंदिर में शनिवार की शाम को फ्रांसीसी परिवार उत्तराखंड का 25 दिन भ्रमण कर फिर पहुंचा। पांच माह तक निवास करने के बाद फ्रांसीसी परिवार ने उत्तराखंड जाने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी। 26 अगस्त 2020 को फ्रांसीसी परिवार दिल्ली रवाना हुआ था, जहां से उत्तराखंड गया। वहां धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर शनिवार को वापस महराजगंज लौट आए।
2 of 5
फ्रांसीसी परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
बीते पांच माह तक जिले में निवास करने के बाद फ्रांस के टूलूज शहर के रहने वाले फ्रांसीसी परिवार ने दिल्ली जाने से पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर उत्तराखंड पर्यटन के लिए अनुमति मांगी थी।
3 of 5
अपने निजी वाहन से महराजगंज पहुंचा फ्रांसीसी परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली से आवश्यक कार्य निपटाने के बाद फ्रांसीसी परिवार पर्यटक स्थलों का लुत्फ उठाते हुए उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों सहित धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। 25 दिनों बाद लक्ष्मीपुर ब्लाक के कोल्हुआ उर्फ सिंहोरवां में अपने वाहन व ट्राली से फ्रांसीसी परिवार के मुखिया पैट्रीस पैलेरस व उनकी पत्नी वर्गिनी पैलेरस, उनकी दो बेटियां ओफिली पैलेरस व लोला पैलेरस तथा बेटा टाम पैलेरस, पालतू कुत्ता लकी व फ्रांसीसी परिवार का खास संजय यादव मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फ्रांसीसी परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
गांव में पहुंचते ही फ्रांसीसी परिवार को चाहने वाले व खास स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं व बच्चों ने घेरकर कुशलक्षेम पूछा व जलपान कराया। इस दौरान फ्रांसीसी परिवार व स्थानीय लोग दोबारा मिलकर खुश हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
फ्रांसीसी परिवार।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि फ्रांस के टूलूज शहर से देशाटन पर निकला फ्रांसीसी परिवार एक मार्च 2020 को बाघा बार्डर होते हुए भारत में आया। इनको भारत भ्रमण के बाद नेपाल जाना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नेपाल सीमा सील होने की दशा में परिवार ने कोल्हुआ उर्फ सिहोंरवा स्थित एक मंदिर में 22 मार्च से अपना आशियाना डाल लिया। जिसके बाद वीजा अवधि बढ़ाने को लेकर दिल्ली दूतावास संपर्क करने गए थे। इसके बाद उत्तराखंड भ्रमण पर गए वहां से फिर वापस महराजगंज आ गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।